हैदराबाद में गुलजार हाउस की इमारत में भीषण आग- 17 की मौत

  • आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट संभावना
  • फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया
  • PM मोदी और CM रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

हैदराबाद। हैदराबाद के चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस इलाके में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के वक्त इमारत में 30 से ज्यादा लोग मौजूद थे। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीम ने 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि करीब 10 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर ब्रिगेड को सुबह 6:16 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 11 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। हादसे में संपत्ति के नुकसान का आंकलन भी फिलहाल नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें-चिनहट में विरोध- गोसाईंगंज और काकोरी में LDA की बड़ी कार्रवाई

ग्राउंड फ्लोर से फैली आग, सबसे ज्यादा जानें वहीं गईं

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग सबसे पहले इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। सभी मृतक उसी मंजिल पर रहते थे, जिससे उनकी जान बचाना मुश्किल हो गया। कई लोग बेहोश हालत में मिले जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की। पीएमओ की ओर से X पर पोस्ट कर संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading