फिल्म ‘किंगडम’ पर बवाल: तमिल पहचान को गलत दिखाने का आरोप

  • विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम विवादों में
  • तमिलर काची ने फिल्म पर सांस्कृतिक अपमान का आरोप लगाया
  • भगवान मुरुगन के नाम का इस्तेमाल कर भावनाएं आहत करने का आरोप

नई दिल्ली साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज फिल्म ‘किंगडम’ विवादों के घेरे में आ गई है। 31 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म पर तमिल संस्कृति और धार्मिक भावनाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए तमिल राष्ट्रवादी समूह तमिलर काची (NTK) ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

तमिल पहचान को गलत दिखाने का आरोप

एनटीके का कहना है कि फिल्म किंगडम में श्रीलंकाई तमिलों को नकारात्मक तरीके से दर्शाया गया है। इतना ही नहीं, फिल्म के विलन का नाम ‘मुरुगन’ रखा गया है, जो कि तमिलनाडु के पूज्य देवता भगवान मुरुगन से जुड़ा हुआ नाम है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विरोध प्रदर्शन और पुलिस तैनाती

फिल्म के खिलाफ राज्य के कई सिनेमाघरों के बाहर जमकर प्रदर्शन हुए। विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और कई स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया। एनटीके ने राज्य सरकार से फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सरकार पर दबाव

तमिलर काची ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म तमिलों की पहचान और सांस्कृतिक इतिहास को जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास है। संगठन ने तमिलनाडु सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगा तो विरोध और तेज होगा।

फिल्म में ये कलाकार हैं शामिल

किंगडम में विजय देवरकोंडा के साथ अभिनेत्री भाग्यश्री और अभिनेता सत्यदेव भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading