
कानपुर। अर्मापुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी दीपक कुमार दुबे के घर चोरी के बाद आग लगा दी गई। शुक्रवार सुबह घर पहुंचे दीपक ने देखा कि पूरी गृहस्थी जल चुकी थी और घर से धुआं उठ रहा था। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और अर्मापुर थाना पुलिस को सूचना दी।
जांच में सामने आया कि घर का मेन गेट और आलमारी-बक्सों के ताले टूटा हुआ था। चोरी के बाद शातिर चोरों ने घर में आग लगा दी। पड़ोसियों को घटना का कोई अंदेशा नहीं हुआ।
डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि चोरी और आगजनी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।







