गेहूं के खेत में आग, तीन बीघा फसल जलकर राख

अंबेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर बाईपास के पास गुरुवार को एक गेहूं के खेत में आग लग गई। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे करीब तीन बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।

बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट की आशंका
जानकारी के अनुसार, रमाकांत दुबे के खेत से होकर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गुजरता है। इसी तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। खेत में आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। हालांकि, आग बुझने तक जोगपुर, गौहन्ना और रतनपुर के लगभग आधा दर्जन किसानों की फसल जल चुकी थी। प्रभावित किसानों में रामजीत, हैदर, पवन, उमाकांत और मायाराम शामिल हैं।

राजस्व विभाग ने किया मुआयना
आग लगने की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। लेखपाल अमन सोनकर ने मुआयना कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।आग में किसानों की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई है।

Related Posts

भूसा दान करने वाले किसानों को गेहूं खरीद में प्राथमिकता

अम्बेडकरनगर में गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने निर्देश दिया है कि जिन किसानों ने गोशालाओं में भूसा दान किया है,…

Continue reading
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बीच चूहों के बढ़ते प्रकोप पर अलर्ट

अम्बेडकरनगर में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संक्रमण से फैलने वाले रोगों को लेकर लोगों को जागरूक किया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *