महिला थाना में काउंसलिंग से सुलझे पांच पारिवारिक विवाद

मिशन शक्ति अभियान के तहत दंपत्तियों के बीच कराया गया समझौता

अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना में बुधवार को प्राप्त पांच प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई और काउंसलिंग की गई। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों और उनके परिजनों को बुलाकर पारिवारिक विवादों पर विस्तार से बातचीत की।

काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव और घरेलू विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया गया। महिला थाना की पहल पर सभी पांचों मामलों में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई।

समझौते के बाद सभी दंपत्तियों को आपसी सहमति के साथ खुशी-खुशी घर भेजा गया। काउंसलिंग के बाद दंपत्तियों और उनके परिजनों ने पुलिस की पहल की सराहना की।

यह काउंसलिंग महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा और महिला आरक्षी रुचि की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button