लखनऊ में कोहरा और बर्फीली हवाओं का असर, गलन और ठिठुरन बनी हुई

लखनऊ। लखनऊ में बुधवार को कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी करीब 200 मीटर तक सीमित रही। शहर में बादल छाए रहे और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। ठंड और गलन का असर पशुओं पर भी देखा गया, कई लोगों ने उन्हें गर्म कपड़े पहनाए।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 31 दिसंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। बर्फीली हवाओं के कारण गलन की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.6 और 0.3 डिग्री कम था। अधिकतम आर्द्रता 94% और न्यूनतम आर्द्रता 61% रही।

खराब मौसम के चलते लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट रहीं। तेजस सहित करीब 20 ट्रेनें घंटों देरी से पहुँचीं, जबकि 2 फ्लाइट रद्द की गईं।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगामी 3-4 दिनों तक उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके चलते प्रदेश में वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ेगी, तापमान में औसतन 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, विशेषकर न्यूनतम तापमान में।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *