घाटमपुर की लीला डेयरी चिलिंग सेंटर से 7000 लीटर मिलावटी दूध पकड़ा गया
लैब रिपोर्ट में दूध को असुरक्षित पाया गया
खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर दूध नष्ट किया
कानपुर। खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को मूसानगर रोड, जगतपुर स्थित लीला डेयरी चिलिंग सेंटर में छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान 7000 लीटर दूध मिलावटी और असुरक्षित पाया गया। लैब रिपोर्ट के बाद टीम ने मौके पर मौजूद पूरे दूध को नष्ट कर दिया।
एफआईआर और कार्रवाई
सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान दूध को सीज कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया था और जांच के लिए लैब भेजा गया। रिपोर्ट असुरक्षित आने के बाद खाद्य कारोबार कर्ता के खिलाफ थाना घाटमपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई।
निरीक्षण में मिली आपत्तिजनक सामग्री
डेयरी परिसर में दूध के साथ-साथ ट्राई सोडियम साइट्रेट, नॉन-डेयरी बेस्ड बेवरेज व्हाइटनर और स्किम्ड मिल्क पाउडर बड़ी मात्रा में पाया गया। मौके पर टीम ने दो दूध सैंपल सहित कुल पांच सैंपल जांच के लिए संग्रहित किए।
खाद्य विभाग ने चेताया कि उपभोक्ता सुरक्षित और प्रमाणित डेयरी उत्पादों का ही सेवन करें।








