पूर्व विधायक पवन पांडेय पुलिस रडार पर

पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 12 पर मामला दर्ज सपा विधायक के भाई हैं पवन

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 12 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की जमीन को 20 लाख रुपए में हड़पने का मामला सामने आया है।
पीड़ित की तहरीर पर पूर्व विधायक समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें नगरपालिका का एक सर्वेयर भी शामिल है। अकबरपुर कोतवाली में सभी आरोपियों पर खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस गोविंद व दीप नारायन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपुर बरवां निवासी चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय केदारनाथ सिंह ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पति की संदिग्ध रूप से मौत के बाद बेटे को नशीला इंजेक्शन देकर उसकी करोड़ों की संपत्ति का 20 लाख रुपए में एग्रीमेंट करा लिया गया। एग्रीमेंट के कुछ दिनों बाद उनके बेटे अजय सिंह की सड़क दुर्घटना में संदिग्ध रूप से मौत हो गई। उसकी पत्नी के रूप में नीतू सिंह को पेश करते हुए नगरपालिका परिवार रजिस्टर में उसका नाम दर्ज करा दिया गया और संपत्ति हड़प ली गई।

जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने अकबरपुर से पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना कर बेशकीमती जमीन का एग्रीमेंट कराने के मामले में कई धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पूर्व विधायक का नाम भी शामिल है। 2 आरोपी गोविंद यादव और दीपनारायण शर्मा को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *