फ्रेंचाइजी या सीक्वल-‘ड्रीम गर्ल 2’ पर डायरेक्टर ने खोले राज

  • डायरेक्टर राज शांडिल्य ने नुसरत की गैरमौजूदगी पर तोड़ी चुप्पी

  • “ड्रीम गर्ल 2” में क्यों नहीं दिखीं नुसरत भरुचा? सामने आई असली वजह

  • फ्रेंचाइजी की राह पर ड्रीम गर्ल, इसलिए बदली गई लीड एक्ट्रेस

मुंबई। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की कास्टिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर डायरेक्टर राज शांडिल्य ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म सीक्वल  नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी थी, इसलिए इसमें नई लीड एक्ट्रेस को लिया गया। राज के मुताबिक अगर यह फिल्म सीक्वल होती, तो वे पहले की तरह नुसरत भरुचा को ही कास्ट करते। “ड्रीम गर्ल 2 एक फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसमें नई कहानी और नई फीमेल लीड की जरूरत थी। अगर यह सीधा सीक्वल होता, तो नुसरत ही फिल्म का हिस्सा होतीं।” उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के कुछ किरदार जैसे अन्नू कपूर, मंजोत सिंह और विजय राज को इस कड़ी में भी बरकरार रखा गया।

गौरतलब है कि हाल ही में नुसरत भरुचा ने ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा न होने पर निराशा जताई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राज शांडिल्य ने कहा, “मैंने पहले ही नुसरत से इस फैसले को लेकर बात की थी और उन्हें कारण भी बताया था। ऐसे में उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।” डायरेक्टर ने यह भी बताया कि यदि ड्रीम गर्ल 3 बनती है, तो उसमें भी नई लीड अभिनेत्री होगी। यहां तक कि ड्रीम गर्ल 2 की लीड अनन्या पांडे भी तीसरी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। राज शांडिल्य ने नुसरत को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि वे इस समय एक नई फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं और उसमें नुसरत को कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading