FSDA ने नकली पनीर के गोदाम पर छापेमारी, पांच कुंतल पनीर नष्ट

आगरा में FSDA ने नकली पनीर के गोदाम पर छापेमारी

पांच कुंतल नकली पनीर नष्ट, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

गोदाम का मालिक नरेंद्र राठौर उर्फ पप्पू

आगरा। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSDA) ने आगरा के ताजगंज क्षेत्र में नकली पनीर के गोदाम पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पांच कुंतल नकली पनीर जब्त कर शहर के बाहर जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में नष्ट कर दिए। पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक खाद्य आयुक्त एसएसएच आबिदी ने बताया कि गोदाम का मालिक नरेंद्र राठौर उर्फ पप्पू है। पूछताछ की जा रही है कि नकली पनीर किस तरह बनाया जाता था, किन सामग्रियों का इस्तेमाल होता था और इसे कहाँ-कहाँ सप्लाई किया जाता था। जांच पूरी होने के बाद FSDA मुकदमे की कार्रवाई करेगा।

इससे पहले खेरागढ़ के चिलर प्लांट में FSDA की टीम ने 5300 लीटर नकली दूध नष्ट किया था। नकली दूध में विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ मिलाए जा रहे थे। दूध के भी 10 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

FSDA ने कहा कि विभाग लगातार नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *