एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक, घटिया गुणवत्ता मिलने पर कार्रवाई

मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड मिला प्रोडक्ट

नई दिल्ली। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। जांच में प्रोडक्ट के मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड यानी तय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मानकों का पालन होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध

FSSAI के मुताबिक, एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक कंपनी निर्धारित फूड सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करती। कार्रवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मानकों के अनुरूप खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है।

लालजी गोढू हींग पर भी रोक

इसके अलावा लालजी गोढू हींग की बिक्री पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। संबंधित कंपनी को इस मामले में चेतावनी भी जारी की गई है।

एवेरेस्ट के तीन अन्य मसालों में भी गड़बड़ी

FSSAI की जांच में एवेरेस्ट के तीन अन्य प्रमुख उत्पादों में भी नियमों के अनुपालन से जुड़ी कमियां पाई गईं। इनमें एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला शामिल हैं।

तीन मसालों पर नहीं लगा बिक्री बैन

एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने के बावजूद इन तीनों उत्पादों की बिक्री पर फिलहाल प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button