हॉर्न बजाने पर युवक की हत्या

गाजियाबाद में मामूली विवाद बना जानलेवा, बाइक सवार युवक को मारी गोली।

  • हॉर्न बजाने पर हुआ विवाद
  • युवक को पिस्टल से मारी गोली
  • भाई भी गोली लगने से घायल
  • अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  • पुलिस ने शुरू की जांच

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक का छोटा भाई भी उसके साथ मौजूद था, जिसे भी गोली लगी है।

मृतक की पहचान रतिराम कॉलोनी निवासी विपिन कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे बाइक से लौटते समय विपिन का पड़ोसी सोनू से हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी।

हमले में विपिन के पेट में गोली लगी, जबकि दूसरी गोली उसकी जेब में रखे मोबाइल पर लगी। उसके छोटे भाई गौरव के हाथ में भी गोली लगी। परिजन विपिन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में आरोपी के पिता और पत्नी को हिरासत में लिया है। वहीं मुख्य आरोपी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button