झांसी में आबादी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ

झांसी। बेतवा नदी और तालाबों में बढ़ते जलस्तर के कारण जलीय जीव अब आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। ताजा मामला झांसी के बामौर ब्लॉक के बरगांय अहीर गांव का है, जहां गुरुवार सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ तालाब से निकलकर ग्रामीण इलाके में पहुंच गया।

ग्रामीणों ने जब मगरमच्छ को खेतों की ओर बढ़ते देखा तो अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाते हुए भीड़ इकट्ठा कर ली और पहले रस्सी की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया। मगर मगरमच्छ आक्रामक हो गया, जिसके बाद किसी की हिम्मत पास जाने की नहीं हुई।

वन विभाग की टीम ने किया ऑपरेशन
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और पिंजरे में मुर्गा डालकर ट्रैप लगाया। कुछ देर बाद मांस खाने के चक्कर में मगरमच्छ पिंजरे में घुस गया। वन कर्मियों ने उसे सुरक्षित पकड़ा और बेतवा नदी में छोड़ दिया।

तालाब के ओवरफ्लो से खतरा बढ़ा
वन विभाग के मुताबिक, तालाब और नहरों के ओवरफ्लो होने के कारण जलीय जीव भोजन की तलाश में बाहर आ रहे हैं। हाल ही में रक्सा क्षेत्र में एक अजगर के बकरी पर हमला करने का मामला सामने आया था।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
मगरमच्छ के पकड़कर नदी में छोड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading