कानपुर में स्पन माइक्रो कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा

वेतन वृद्धि को लेकर धरना

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के किसाननगर रोड स्थित बिनौर के पास स्पन माइक्रो कंपनी में कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने काम बंद कर कंपनी गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से काम करने के बावजूद न तो वेतन बढ़ाया गया है और न ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बढ़ती महंगाई के बीच कम वेतन में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

श्रमिकों ने न्यूनतम वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ओवरटाइम का भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, हर साल वेतन वृद्धि, बोनस और सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाओं की मांग रखी।

करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों तथा प्रबंधन के बीच बातचीत कराई। बातचीत के बाद अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई और मामला शांत हो गया।

श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी में सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। वहीं प्रबंधन ने वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों पर आगे बातचीत कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button