सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

  • सोना ₹929 महंगा होकर ₹97,164 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
  • चांदी ₹454 बढ़कर ₹1,05,948 प्रति किलो हुई
  • दिल्ली में सोना ₹99,430 प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली। आज यानी 12 जून को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹929 की तेजी के साथ ₹97,164 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले यह ₹96,235 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, चांदी की कीमत में भी ₹454 की वृद्धि हुई है और यह ₹1,05,948 प्रति किलो हो गई है, जो पहले ₹1,05,494 प्रति किलो थी।

गौरतलब है कि चांदी ने 10 जून को ₹1,07,000 और सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई छुआ था।

प्रमुख महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत (12 जून 2025)

  • दिल्ली: 24 कैरेट – ₹99,430 | 22 कैरेट – ₹91,150

  • मुंबई: 24 कैरेट – ₹99,280 | 22 कैरेट – ₹91,000

  • कोलकाता: 24 कैरेट – ₹99,280 | 22 कैरेट – ₹91,000

  • चेन्नई: 24 कैरेट – ₹99,280 | 22 कैरेट – ₹91,000

  • भोपाल: 24 कैरेट – ₹99,330 | 22 कैरेट – ₹91,050

इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत ₹76,162 से बढ़कर ₹97,164 प्रति 10 ग्राम हो चुकी है, यानी कुल ₹21,002 की बढ़ोतरी हुई है।
इसी तरह, चांदी भी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,05,948 प्रति किलो हो गई है, यानी ₹19,931 की उछाल आई है।
साल 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।

कितना और बढ़ सकता है भाव?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, मौजूदा जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी मांग बढ़ रही है। यदि यही ट्रेंड जारी रहा, तो इस साल सोने की कीमत ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

वहीं, चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने के चलते इसके ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

हॉलमार्क वाला ही खरीदें गोल्ड

सोना खरीदते समय BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) से प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हर हॉलमार्क सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जैसे – AZ4524। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading