सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी- एक हफ्ते में सोना ₹3500 तक सस्ता

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार, 28 जून 2025 को भी सर्राफा बाजार में सोने के दाम में करीब 550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमत में लगभग 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की भारी गिरावट देखी गई है। वहीं, चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट आई है।

सोना हुआ सस्ता, जानें प्रमुख शहरों में आज के रेट

दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता समेत देश के प्रमुख शहरों में आज 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताज़ा रेट इस प्रकार हैं:

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹89,450₹97,570
मुंबई₹89,300₹97,420
अहमदाबाद₹89,350₹97,470
कोलकाता₹89,300₹97,420
जयपुर₹89,450₹97,570
लखनऊ₹89,450₹97,570
बेंगलुरु₹89,300₹97,420
भोपाल₹89,350₹97,470

चांदी की बात करें तो आज इसके भाव में भी लगभग ₹100 प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। अब देश के कई शहरों में चांदी की कीमत ₹1,07,800 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

गिरावट के कारण

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती, और बाजार में कम खरीदारी के चलते आई है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

Related Posts

मार्च में धीमी पड़ सकती है भारत की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। Ministry of Finance India की मार्च 2026 की मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार अब कुछ धीमी पड़ सकती है।…

Continue reading
अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। Reserve Bank of India (RBI) की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों…

Continue reading