
मुंबई। 4 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,096 रुपए बढ़कर 1,56,625 रुपए हो गया। इससे पहले सोना 1,51,529 रुपए पर था।
चांदी की कीमत में भी तेजी रही। आज प्रति किलो चांदी का भाव 18,497 रुपए बढ़कर 2,82,462 रुपए हो गया। इससे पहले चांदी की कीमत 2,63,965 रुपए थी। पिछले दो दिन में सोना 7,879 रुपए और चांदी 22,962 रुपए महंगी हुई है।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों का उच्चतम स्तर क्रमशः 29 जनवरी को 1,76,121 रुपए और 3,85,933 रुपए रहा था।








