इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बदलते हालात का असर अब भारत के बुलियन मार्केट पर भी दिखने लगा है। 24 जून को सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹2,060 की गिरावट के साथ ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पहले ₹99,348 था। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,165 घटकर ₹1,05,898 प्रति किलोग्राम हो गई है।

18 जून को बनाया था ऑल टाइम हाई

बीते 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुआ था। फिलहाल गिरावट के बावजूद एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

महानगरों में सोने की ताज़ा कीमतें (24 जून 2025)

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,00,020₹91,700
मुंबई₹99,870₹91,550
कोलकाता₹99,870₹91,550
चेन्नई₹99,870₹91,550
भोपाल₹99,920₹91,600

इस साल अब तक कितना महंगा हुआ सोना?

  • 1 जनवरी 2025 को सोने का भाव था ₹76,162, अब बढ़कर ₹97,288 हो चुका है यानी अब तक ₹21,126 की बढ़त

  • चांदी भी इस साल ₹86,017 से बढ़कर ₹1,05,898 पर पहुंच गई है, यानी ₹19,881 की तेजी

साल के अंत तक क्या हो सकते हैं दाम?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, वैश्विक तनाव और निवेशकों की मांग को देखते हुए इस साल सोना ₹1.03 लाख और चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।

निवेश से पहले ध्यान रखें ये बात

सोना खरीदते वक्त BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हर ज्वेलरी पर 6 अंकों का HUID कोड जरूर चेक करें। उदाहरण: AZ4524।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading