समस्तीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 5 करोड़ के सोने की लूट

  • रात 8 से 8:15 बजे तक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
  • सायरन की दो आवाज़ों से होगा अलर्ट
  • लोग घरों में बंद करेंगे सभी लाइटें

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये नकद लूट लिए। पूरी वारदात करीब 45 मिनट तक चली, जिसमें बैंक कर्मचारी और ग्राहक गन प्वाइंट पर बंधक बने रहे।

बैंक के डिप्टी मैनेजर शशिभूषण कुमार ने बताया कि लुटेरे 8-9 की संख्या में थे, जिनमें से कुछ ग्राहक बनकर पहले बैंक में दाखिल हुए। दो-दो की संख्या में पहले अंदर घुसने वाले बदमाशों ने अकाउंट खुलवाने की बात कही और बातचीत के दौरान बाकी बदमाश अंदर घुस आए। इसके बाद उन्होंने बैंक कर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर लॉकर खुलवाए और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

नीचे दुकानदारों को भनक तक नहीं लगी

बैंक के ठीक नीचे साइबर कैफे चलाने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि लूट की उन्हें कोई भनक नहीं लगी। वहीं पास की दुकान चलाने वाले जावेद अख्तर ने कहा कि जब पुलिस की गाड़ियां दिखीं, तब पता चला कि बैंक में लूट हुई है। लूट के दौरान न तो सायरन बजा और न ही किसी ने शोर मचाया।

सायरन बंद और गार्ड नदारद

SP अशोक मिश्रा ने बताया कि बदमाशों ने सभी बैंक कर्मियों और ग्राहकों को एक कमरे में बंद कर दिया था। सभी के मोबाइल भी छीन लिए गए। बैंक में न तो सुरक्षा गार्ड तैनात था और न ही सायरन बजा, जिससे वारदात की भनक बाहर नहीं लग सकी।

उन्होंने यह भी बताया कि घटना की सूचना काफी देर से पुलिस को दी गई। पहले डायल 112 की टीम और फिर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी गई है।

दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर DSP संजय पांडे, SP अशोक मिश्रा, सुमित नगर और मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। बैंक और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading