कानपुर में सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खांडेपुर योगेंद्र विहार में एक सरकारी शिक्षक ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवींद्र कुमार सिंह (43) के रूप में हुई है, जो कानपुर देहात के रसूलाबाद में शिक्षक के पद पर तैनात थे। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। कमरे में तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक किराएदार ने शव को पंखे से लटका देखा और तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

शराब की लत ने बढ़ाया वैवाहिक तनाव

मृतक की पत्नी नीलम सिंह, जो घाटमपुर में सरकारी शिक्षक हैं, ने बताया कि रवींद्र को शराब की लत थी। इसी कारण दोनों के बीच अकसर विवाद होते थे और पत्नी ने बेटों के साथ बर्रा में अलग किराए पर रहना शुरू कर दिया था। वहीं रवींद्र रसूलाबाद में एक कमरे में रहते थे।

 आत्महत्या से पांच दिन पहले लौटे थे घर

पुलिस के अनुसार, रवींद्र पांच दिन पहले रसूलाबाद से वापस अपने घर आए थे। बुधवार शाम को वह शराब पीकर पहुंचे और इसके बाद अपने कमरे में जाकर रस्सी से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। मौत की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

 पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम के बाद स्थिति स्पष्ट

हनुमंत विहार इंस्पेक्टर उदयप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading