गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में शासन की टीम का औचक निरीक्षण

कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को शासन की तीन सदस्यीय टीम ने पहुंचकर कॉलेज की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम में मेरठ से डॉ. संजीव कुमार, कन्नौज से डॉ. मो. अतहर और KGMU लखनऊ से डॉ. परवेज शामिल थे।

टीम ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू और मेडिसिन विभाग का निरीक्षण किया। वहां मरीजों की स्थिति, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। इसके बाद अधिकारियों ने सीटी स्कैन सेंटर, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी विभाग का भी जायजा लिया।

बेडशीट बदलने पर उठे सवाल
निरीक्षण के दौरान टीम ने नर्सों से बेडशीट बदलने की प्रक्रिया पर सवाल किया। अधिकारियों ने पूछा, “जब सभी बेडशीट का रंग एक जैसा है, तो यह कैसे पता चलेगा कि बेडशीट बदली गई है?” इस पर नर्सों ने अपने-अपने स्तर से स्पष्टीकरण दिया। टीम ने मरीजों से भी बातचीत कर जाना कि डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं और दवाएं व सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। मरीजों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।

ब्लड बैंक और पैथोलॉजी विभाग की जांच
टीम ने ब्लड बैंक में ब्लड स्टोरेज, उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। वहीं पैथोलॉजी विभाग में सैंपल जांच और रिपोर्टिंग सिस्टम की प्रक्रिया को परखा गया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *