पर्यावरण संरक्षण और जीरो पॉवर्टी पर राज्यपाल ने दिया विशेष जोर

अंबेडकरनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को विकासखंड जहांगीरगंज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जीरो पॉवर्टी योजना पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, बच्चों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए कई संदेश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिले की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंबेडकरनगर छह माह से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। ई-ऑफिस प्रणाली में भी जिला लगातार अग्रणी है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 63 हजार लाभार्थियों को 752 करोड़ की डीबीटी से राशि भेजी गई, जिनमें से 99% से अधिक आवास बन चुके हैं। शहरी आवास योजना में 20 हजार से अधिक नागरिक लाभान्वित हुए हैं।

जिले की जीडीपी 20,713 करोड़ और प्रति व्यक्ति आय 63,000 रुपये है, जो राष्ट्रीय औसत से एक-तिहाई से भी कम है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टिविटी मिली है। दो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित हो रहे हैं, जिससे भविष्य में जिले की आय और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई गई।

योजनाओं के लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट और चाबियां वितरित की गईं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, पीएम सूर्य घर योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री आवास योजना, खाद्य एवं रसद विभाग, श्रम एवं उद्योग विभाग सहित कुल 10 विभागों के लाभार्थियों को सीधे मंच से लाभ प्रदान किया गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading