स्वदेशी मेले का भव्य आयोजन, तीसरे दिन खरीदारी को उमड़ा जनसैलाब

  • अंबेडकरनगर में स्वदेशी मेला 2025 जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र
  • लोहिया भवन में 10 दिवसीय मेला, 18 अक्टूबर तक चलेगा
  • कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया

अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के 75 जनपदों में आयोजित हो रहे स्वदेशी मेलों की श्रृंखला में अम्बेडकरनगर जिले में चल रहा स्वदेशी मेला 2025 जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोहिया भवन परिसर में आयोजित इस 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री (एमएसएमई) राकेश सचान द्वारा फीता काटकर किया गया था। 11 अक्टूबर को मेले के तीसरे दिन लोगों में स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

18 अक्टूबर तक चलेगा मेला

यह मेला 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों और उद्यमियों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। जनपद में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर स्वदेशी उत्पादों के लिए मंच तैयार किया गया है, जिससे स्थानीय कारीगरों, उत्पादकों और हस्तशिल्पियों को सीधा लाभ मिल रहा है।

सीएम युवा योजना बनी मेले की पहचान

मेले के माध्यम से सीएम युवा उद्यमिता योजना का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अम्बेडकरनगर में निर्धारित लक्ष्य 1900 के सापेक्ष 4783 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 3994 आवेदन बैंकों को भेजे गए, 1390 को स्वीकृति मिली और 1374 लाभार्थियों को अब तक ऋण वितरित किया जा चुका है। उपलब्धियों के आधार पर जनपद प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जो कि एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

स्वदेशी उत्पादों की मिली खुली बाजार पहुंच

मेले में स्थानीय उत्पादकों और हस्तशिल्पियों को अपनी कारीगरी और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। लोहिया भवन परिसर में लगाए गए स्टॉल्स पर सोलर पैनल, फास्ट फूड, हैंडलूम, फिनायल, कपड़े, कुशन-तकिए, दोना-पत्तल मशीन जैसे विविध उत्पाद लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading