संघर्ष से हासिल किया हज का सपना- फसल बेचकर जुटाई रकम

  • उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर निकले 13,748 हाजी
  • लखनऊ से 8,248 हज यात्री रवाना, 20 फ्लाइट्स से उड़ान
  • बरेली के किसान ने फसल बेचकर हज के लिए जुटाए पैसे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बुधवार रात सैकड़ों हज यात्री पवित्र यात्रा के लिए सऊदी अरब रवाना हुए। लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस से प्रदेशभर के चयनित हाजियों का जत्था देर रात रवाना हुआ। इनमें बरेली के किसान जाकिर अली जैसे कई लोग शामिल थे, जिनके लिए यह सफर सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि संघर्ष और आस्था की कहानी भी है।

किसान ने फसल बेचकर जुटाए पैसे, अब हज की राह पर
बरेली निवासी जाकिर अली ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने हज पर जाने का इरादा किया था, लेकिन तब कोई व्यवस्था नहीं थी। जब इरादा मजबूत किया तो खुद ही रास्ते बनते चले गए। फसल बेचकर जरूरी रकम जुटाई और अब पत्नी व भाई के साथ पवित्र यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि काबा पहुंचकर हिंदुस्तान के लिए अमन और तरक्की की दुआ करेंगे।

अमन-शांति की दुआ का वादा
कमर मुमताज ने कहा, “हमेशा से हज पर जाने की तमन्ना थी। जब से सूची में नाम आया, तब से यह दुनिया ही भूल चुके हैं। हम हिंदुस्तान में शांति और सौहार्द के लिए विशेष दुआ करेंगे।” उन्होंने कहा कि पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

नाम लिस्ट में आया तो छलक पड़ीं आंखें
मोहम्मद जहीर और उनकी पत्नी भी हज यात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने कहा, “बचपन से ख्वाहिश थी हज जाने की। अब जब मौका मिला तो आंखों से खुशी के आंसू खुद-ब-खुद निकल पड़े। हम देश की तरक्की और अमन के लिए दुआ करेंगे।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading