-
ट्रम्प बोले- वीडियो बहुत डरावना, भगवान परिवार को शक्ति दें
-
बेल 206 हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी की आशंका
-
20 साल में न्यूयॉर्क में हुआ तीसरा बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा
न्यूयॉर्क। गुरुवार को हडसन नदी में एक बेल 206 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में स्पेन की इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के CEO ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी और तीन बच्चों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई। सभी नदी से निकाले गए, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा।
पायलट की उम्र 36 साल थी, नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है। हादसे से ठीक पहले हेलिकॉप्टर दो टुकड़ों में टूट गया था। 3 बजे उड़ान भरने के 15 मिनट बाद 3.15 बजे लोवर मैनहैटन में हडसन नदी में गिरा।
ट्रम्प ने हादसे को बताया ‘भयावह’
पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हादसे का वीडियो बहुत भयावह है।
20 साल में तीसरा बड़ा हादसा
यह न्यूयॉर्क में पिछले दो दशकों में हेलिकॉप्टर टूर इंडस्ट्री का तीसरा सबसे बड़ा हादसा है। इससे पहले 2009 और 2018 में ऐसे हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
हेलिकॉप्टर का मॉडल
बेल 206 कनाडा में बनता है और इसका इस्तेमाल टूरिज्म, मेडिकल और सिक्योरिटी मिशनों में होता है।








