कानपुर में हाई अलर्ट- जुमे की नमाज को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था

  • जम्मू-कश्मीर हमले के बाद कानपुर में हाई अलर्ट
  • जुमे की नमाज को लेकर संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा
  • डीसीपी व अन्य वरिष्ठ अफसरों ने किया पैदल रूट मार्च

कानपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर रही। पुलिस और प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई।

कानपुर शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। संवेदनशील क्षेत्रों में डीसीपी से लेकर थाना प्रभारियों तक ने पैदल मार्च किया और सुरक्षा की स्थिति का जायज़ा लिया। रूट मार्च के जरिए पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि सभी जोनों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं। यतीमखाना, बेकनगंज, बाबूपुरवा और चमनगंज जैसे इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि नमाज शांति से संपन्न हो सके।

इसके अलावा, सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानीय नागरिकों, धार्मिक नेताओं और व्यापारिक समुदाय के साथ समन्वय बनाकर सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखें। पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया और पूरे शहर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए गए।

डीसीपी ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल और साउथ ने अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ खुद उपस्थिति दर्ज कराई और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस के इस मुस्तैद रुख से शहर में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading