18 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं

अम्बेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। आगामी वर्ष की बोर्ड परीक्षाएँ 18 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। इस बार जिले से हाईस्कूल के 46,074 और इंटरमीडिएट के 44,218 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में शामिल होंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों से परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

अगले वर्ष के परीक्षार्थियों का पंजीकरण भी पूरा

डीआईओएस ने बताया कि आगामी सत्र के लिए कक्षा 10 में 46,328 और कक्षा 11 में 38,840 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ये छात्र वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

350 विद्यालयों ने किया आवेदन

बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने के लिए सोमवार तक जिले के 350 विद्यालयों ने आवेदन प्रस्तुत किए हैं। अब इन आवेदनों की तहसील स्तरीय समितियों द्वारा जांच की जाएगी। बोर्ड ने केंद्र निर्धारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत समिति द्वारा स्थल निरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *