जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को जलालपुर क्षेत्र में प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा की गई।
जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री पंकज वर्मा ने उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए जनजागरूकता आवश्यक है। इस अवसर पर प्रबुद्धजनों को जानकारी संबंधी पत्रक भी वितरित किए गए।
जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने में समाज के प्रबुद्ध वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ नागरिकों और बुद्धिजीवियों ने रखे विचार
संवाद कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का संयोजन मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने किया। इस मौके पर संत प्रसाद पांडे, राम आसरे, सोनू गौड़, शिवनाथ त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









