
नई दिल्ली।
हिमालय की चोटियों पर मौसम ने करवट ले ली है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। बारामूला जिले का गुलमर्ग पूरी तरह सफेद बर्फ की चादर में लिपट गया है, जबकि उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम भी बर्फ से ढक गए हैं।
हिमाचल के ऊंचे इलाकों में जमी बर्फ
लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट आई है।
- ताबो: माइनस 2.2°C
- कुकुमसेरी: माइनस 1.8°C
- केलांग: 0.4°C
बर्फबारी के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पर्यटक उमड़े, व्हाइट वंडरलैंड बना गुलमर्ग
ठंडी हवाओं ने बढ़ाई मैदानी इलाकों की सर्दी
हिमालय में बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी दिखने लगा है।
दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और झारखंड में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।









