लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारुति वैन को मारी टक्कर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हरदोई रोड स्थित अंधे की चौकी के पास मछली मंडी गेट के सामने ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही मारुति वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दुबग्गा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद वैन से बाहर निकाला गया और तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश पटेल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर भर्ती
हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान पप्पू कश्यप, पप्पू सिंह सैगर और हर्ष सिंह के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, हर्ष सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि अन्य दो घायलों का भी गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

कानपुर देहात से बाराबंकी जा रही थी वैन
पुलिस के अनुसार, मारुति वैन कानपुर देहात के मैथा क्षेत्र से बाराबंकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान हरदोई रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

लखनऊ में घर खरीदने का मौका: LDA के 4 नए अपार्टमेंट प्रोजेक्ट

लखनऊ: शहर में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Lucknow Development Authority (एलडीए) जल्द ही 4 नए अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने जा…

Continue reading
1076 कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, पुलिस ने इको गार्डन भेजा

लखनऊ: 1076 हेल्पलाइन से जुड़े कर्मचारियों का प्रदर्शन राजधानी में दूसरे दिन और तेज हो गया। साइबर टॉवर में हंगामे के बाद कई कर्मचारी पुलिस कार्रवाई के डर से इधर-उधर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *