रामनगर में भीषण सड़क हादसा: खड़ी स्कॉर्पियो में ट्रक की जोरदार टक्कर

आलापुर (अंबेडकरनगर), संवाददाता:थाना जहांगीरगंज क्षेत्र के रामनगर बाजार में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो में तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त गाड़ी में बैठे छह वर्षीय बालक अथर्व की जान बाल-बाल बची। बच्चे को हल्की चोटें आईं, जबकि ट्रक चालक की लापरवाही और नशे में ड्राइविंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

सामान खरीदने गए मालिक, खड़ी स्कॉर्पियो में मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जहांगीरगंज क्षेत्र के इमादपुर निवासी आशीष यादव पुत्र तिलकधारी यादव शुक्रवार की दोपहर अपने भतीजे अथर्व (6 वर्ष) के साथ अपनी स्कॉर्पियो (UP 45 AU 1010) से रामनगर बाजार पहुंचे थे। बाजार में एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए आशीष ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और दुकान में चले गए। इसी दौरान जहांगीरगंज की दिशा से आ रहा ट्रक (UP 53 CT 3270) अनियंत्रित रफ्तार में पहुंचा और खड़ी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में बैठे छोटे बच्चे अथर्व को हल्की चोटें आईं, परंतु बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार अत्यधिक थी और ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा था।

लोगों ने पकड़ा ट्रक, ड्राइवर ने की बदसलूकी

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। करीब एक किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय के पास लोगों ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। रोकने पर चालक ने उल्टा स्कॉर्पियो मालिक से बदसलूकी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक राजू पुत्र मिठ्ठूलाल नशे में था। गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading