IMF का फैसला पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कैसे बदल सकता है?

  • पाकिस्तानी बाजार में तबाही: निवेशक हो रहे हैं बाहर
  • IMF के फैसले से पहले पाकिस्तान की सांसें अटकी
  • ऑपरेशन सिंदूर, भारत का आतंक पर सीधा प्रहार

मुंबई। भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार, 8 मई को कराची शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स KSE-100 एक दिन में 6,950 अंक (6% से अधिक) गिरकर 1,03,060 के स्तर पर आ गया। इससे पहले बुधवार को भी बाजार में 3,556 अंक (3.13%) की गिरावट दर्ज की गई थी। इस तरह, पाकिस्तानी बाजार ने महज दो दिनों में करीब 10,000 पॉइंट की गिरावट झेली है।

पहलगाम हमले के बाद से 13% की गिरावट
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी बाजार लगातार दबाव में है। इस हमले के बाद से KSE-100 इंडेक्स में 13% और KSE-30 इंडेक्स में 14% की गिरावट आ चुकी है।

IMF के फैसले पर टिकी निवेशकों की नजर
इस बीच, पाकिस्तानी निवेशकों की नजर इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के आगामी फैसले पर है। IMF 9 मई को यह तय करेगा कि पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। यह फैसला पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है।

भारत ने 9 आतंकी ठिकानों पर मारी एयरस्ट्राइक
भारतीय वायुसेना ने 7 मई की रात करीब 1 बजे पाकिस्तान के 7 शहरों में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमला किया। इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है, जो पहलगाम हमले में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों को समर्पित है। पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading