कैसे भारतीय साइबर एजेंसियों ने पाक हैकर्स के हमलों को नाकाम किया?

  • पाकिस्तान के साइबर हमलों का असर: भारतीय सुरक्षा तंत्र की चुनौती
  • हैकर्स के हमले से भारतीय वेबसाइट्स पर संकट, साइबर सुरक्षा पर नए सवाल
  • भारत की साइबर सुरक्षा में बड़ी जीत: पाक हैकर्स के हमले नाकाम

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान समर्थित साइबर हैकर्स भारत के खिलाफ आक्रामक रणनीति पर उतर आए हैं। 1 मई को HOAX1337 और नेशनल साइबर क्रू नाम के दो पाकिस्तानी हैकर्स ग्रुप्स ने जम्मू-कश्मीर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा और सुंजवान की वेबसाइट्स को निशाना बनाया। हालांकि भारतीय साइबर एजेंसियों की सतर्कता के चलते यह प्रयास विफल कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, इन वेबसाइट्स को हैक कर आतंकवादी घटना से जुड़ी भ्रामक सूचनाएं और पीड़ितों का मज़ाक उड़ाने वाले संदेश अपलोड करने की साजिश थी। साथ ही, संवेदनशील डेटा चोरी करने की भी कोशिश की जा रही थी।

पहले भी हुए हैं साइबर हमले के प्रयास

29 अप्रैल को भी IOK हैकर नाम के एक ग्रुप ने आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत और श्रीनगर की वेबसाइट्स को हैक कर भड़काऊ कंटेंट अपलोड किया था। इसके साथ ही आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गेनाइजेशन (AWHO) और भारतीय वायु सेना के प्लेसमेंट पोर्टल में भी सेंध लगाने की कोशिश की गई, लेकिन समय रहते इन सभी हमलों को रोका गया।

राजस्थान बना हैकर्स का निशाना

राजस्थान में दो दिन में दो बार हैकिंग की घटनाएं सामने आई हैं।

29 अप्रैल: पाकिस्तानी हैकर्स ने राज्य के शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर होम पेज पर “पाकिस्तान साइबर फोर्स, अगला हमला गोलियों से नहीं, टेक्नोलॉजी से होगा” जैसा भड़काऊ संदेश लिखा।

28 अप्रैल: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और स्वायत्त शासन व नगरीय विकास विभाग (DLB) की वेबसाइट्स को हैक किया गया। हैकर्स ने यहां भी पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी झूठी सूचनाएं पोस्ट कीं।

सरकार ने की डिजिटल सख्ती

पाकिस्तानी साइबर हमलों के मद्देनजर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए गृह मंत्रालय की सिफारिश पर 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों में डॉन न्यूज, समा टीवी, ARY न्यूज और जियो न्यूज जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये चैनल भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक प्रचार कर रहे थे।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading