कैसे तैयार हैं भारतीय सुरक्षा बल 600 से ज्यादा ड्रोन अटैक का जवाब देने को?

  • टीवी चैनलों पर ‘सायरन’ को लेकर अनिल विज की गंभीर चेतावनी
  • असली खतरे को नजरअंदाज न कर दें लोग, विज की आशंका
  • सोशल मीडिया पर सायरन बजाने से बचने की अपील

चंडीगढ़।  भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हरियाणा के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने सभी टीवी चैनलों से अपने शोज में सायरन न बजाने की गुजारिश की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कभी असली सायरन बजेगा, तो लोग इसे टीवी का सायरन समझकर गंभीरता से नहीं लेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए विज ने लिखा, “सभी चैनल्स से निवेदन है कि वे बार-बार खतरे का सायरन न बजाएं। अगर कभी असली सायरन बजता है, तो लोग इसे टीवी का सायरन समझकर सुरक्षा के उपाय नहीं कर पाएंगे।”

“पाकिस्तान रो रहा है, युद्ध तो चल ही रहा है”

इसके अलावा, अनिल विज ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा, “युद्ध तो चल ही रहा है, पाकिस्तान रो रहा है। आगे देखिए क्या होता है… देशवासी एकजुट होकर पीएम मोदी और सेना के साथ खड़े हैं।”

गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती इलाकों में किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों पर उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा, “ये सब चाइनीज खिलौने थे। जब चाइनीज खिलौने ठीक से नहीं चलते, तो ये ड्रोन कैसे चलेंगे? इस बारे में हमारे बच्चों से भी पूछ लो!”

30 शहरों में 600 से ज्यादा ड्रोन अटैक

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6 मई की आधी रात को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार को भारतीय सीमावर्ती शहरों और सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के करीब 30 शहरों पर 600 से ज्यादा ड्रोन अटैक किए। सेना ने इनमें से अधिकांश ड्रोन्स को मार गिराया है, लेकिन कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबरें हैं।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading