- क्या वाकई 10वीं में फेल हुए हैं वैभव? जानिए सच्चाई
- सिर्फ 14 साल की उम्र में IPL का सबसे तेज शतक – कौन हैं वैभव सूर्यवंशी?
- क्या परीक्षा से बड़ा है क्रिकेट? वैभव के करियर को लेकर उठे सवाल
रोम। IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे 14 वर्षीय बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बारे में सोशल मीडिया पर फेल होने की अफवाहें वायरल हो रही हैं। हालांकि, उनके स्कूल प्रबंधन ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वैभव ने इस साल 10वीं की परीक्षा दी ही नहीं है।
क्या कहा स्कूल प्रिंसिपल ने?
समस्तीपुर स्थित ‘डॉक्टर मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल’ के प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने बताया कि वैभव पिछले साल (2024-25) 9वीं कक्षा पास करने के बाद 10वीं में प्रवेश लिया था, लेकिन इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा, “वे अगले साल 10वीं की परीक्षा देंगे। सोशल मीडिया पर उनके फेल होने की खबरें गलत हैं।”
IPL में रचा इतिहास, उम्र को लेकर भी हुआ था विवाद
वैभव सूर्यवंशी हाल ही में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के और सबसे तेज शतकजड़ बल्लेबाज बने थे। हालांकि, उनकी उम्र को लेकर भी विवाद हुआ था।
कुछ लोगों ने एक पुराने वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया था कि वैभव ने सितंबर 2023 में खुद को 14 साल का बताया था, जिससे उनकी वर्तमान आयु पर सवाल उठे। इस पर उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा था, *”वैभव ने साढ़े 8 साल की उम्र में BCCI की एज टेस्टिंग करवाई थी। वह भारत की U-19 टीम के लिए भी खेल चुका है। हम किसी भी टेस्ट के लिए तैयार हैं।”*
स्कूल ने जारी किया जन्मतिथि का प्रमाण
प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने वैभव की आधिकारिक जन्मतिथि 27 मार्च 2011 बताते हुए कहा कि उनकी उम्र 14 साल 2 महीने है। उन्होंने यह भी बताया कि वैभव ने कुछ समय DAV पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में वापस उनके स्कूल में एडमिशन ले लिया।
फिलहाल, वैभव का ध्यान क्रिकेट और पढ़ाई दोनों पर है, और वे अगले साल 10वीं की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं।








