कैसे पुलिस ने एक कॉल पर 2075 किलो विस्फोटक पकड़ लिया?

  • पिकअप में छुपाकर ले जाए जा रहे थे 2 टन से ज्यादा विस्फोटक
  • जयपुर हाईवे पर रात ढाई बजे मिला विस्फोटकों से भरा वाहन
  • ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव और अमोनियम नाइट्रेट की बड़ी खेप बरामद

जयपुर। जयपुर-भरतपुर नेशनल हाईवे पर स्थित मोहनपुरा पुलिया के पास एक संदिग्ध पिकअप वैन से पुलिस ने 2075 किलो विस्फोटक बरामद किया है। गाड़ी में मौजूद 63 कार्टन और 10 प्लास्टिक के कट्टों में अमोनियम नाइट्रेट और OPTISTAR EXPLOSIVE नामक सामग्री पाई गई। फिलहाल गाड़ी को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है।

पुलिस ने इस विस्फोटक सामग्री की सूचना पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) को दे दी है। PESO की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर विस्फोटक के सैंपल लेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रात ढाई बजे खड़ी मिली संदिग्ध गाड़ी

एएसआई जसवंत सिंह ने बस्सी थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार रात गश्त पर थे, तभी हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल का कॉल आया। श्यामलाल ने जानकारी दी कि मोहनपुरा पुलिया के पास एक पिकअप संदिग्ध हालत में खड़ी है, जिसमें कुछ कार्टन लोड हैं और ड्राइवर नदारद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जब जांच की गई तो विस्फोटक सामग्री से लदी गाड़ी बरामद हुई। पिकअप का स्टेयरिंग लॉक था, इसलिए उसे क्रेन की मदद से हटाकर थाने लाया गया।

मालिक-ड्राइवर दोनों लापता

वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक की पहचान ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत, निवासी शिवपुर नरेली मांडल, भीलवाड़ा के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने के बावजूद अभी तक न तो वाहन मालिक और न ही ड्राइवर थाने पहुंचे हैं।

जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात ढाई बजे पिकअप को सीज किया गया था और जांच अब PESO की रिपोर्ट आने के बाद आगे बढ़ेगी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading