ऑनलाइन क्लासेज में कैसे बना रहे छात्र पढ़ाई का संतुलन?

  • सीमा पर तनाव के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता
  • दिल्ली-NCR में स्कूलों ने उठाया ऑनलाइन क्लासेस का कदम
  • पाकिस्तान की मिसाइल हरकत से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने सुरक्षा के मद्देनज़र छह राज्यों में स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान जैसे पाकिस्तान सीमा से सटे राज्य शामिल हैं।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, 7 और 8 मई की रात पाकिस्तान की ओर से मिसाइल हमले की कोशिश की गई थी। हालांकि, इस प्रयास को भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। इसके बावजूद, एहतियाती कदम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली और जम्मू में ऑनलाइन मोड में शिफ्ट हुए स्कूल
राजधानी दिल्ली के कई निजी स्कूलों ने एहतियात बरतते हुए कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया है। इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (वसंत कुंज), इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल (पश्चिम विहार) और क्वीन मैरी स्कूल (मॉडल टाउन) शामिल हैं।

इसी तरह, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी सभी स्कूलों को अगली सूचना तक ऑनलाइन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

ICAI ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाएं टालीं
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2025 में होने वाली CA फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट-क्वालिफिकेशन कोर्स (PQC) की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT AT) की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं।

UGC ने परीक्षा रद्द होने की खबर को बताया फर्जी
सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी नोटिस में दावा किया गया था कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण भारत भर की सभी यूनिवर्सिटीज की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इस पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 7 मई को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसका खंडन किया।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading