“पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” में आवेदन कैसे करें? जानिए पूरी प्रक्रिया

  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” से अंबेडकरनगर में सौर ऊर्जा की नई दिशा
  • अंबेडकरनगर में सोलर पावर प्लांट से होगा बिजली बिल में भारी बचत
  • सौर ऊर्जा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की ओर अंबेडकरनगर का कदम

अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के तहत जनपद अम्बेडकरनगर में 11,000 घरों पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगाए जाएंगे। इस योजना को गति देने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

योजना का लक्ष्य और कार्ययोजना

बैठक में परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को हर घर तक पहुँचाना है। जिलाधिकारी ने शिक्षा, पंचायत, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने की कार्ययोजना तैयार करें और जनता को योजना के लाभों के बारे में जागरूक करें।

सौर ऊर्जा से होगा दोहरा लाभ

जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना से न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण भी होगा। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने से घरों का तापमान भी कम होगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक लाभार्थी pmsuryaghar.gov.in पर जाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार इसके लिए अनुदान भी प्रदान कर रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading