
- ऋतिक रोशन ने जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर खास पोस्ट किया
- 20 मई को ‘वार 2’ से बड़ा अपडेट मिलने की संभावना
- ‘वार 2’ में पहली बार होंगे ऋतिक और जूनियर एनटीआर साथ
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने साउथ के मेगास्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन 20 मई को एक खास ऐलान कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऋतिक ने ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने ‘वार 2’ फिल्म से जुड़े बड़े अपडेट का इशारा दिया है।
ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए लिखा, “तुम सोचते हो कि 20 मई को क्या होने वाला है, लेकिन सच कहूं तो तुम्हें अंदाजा भी नहीं है। तैयार हो?” इस cryptic संदेश ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस के बीच कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है कि हो सकता है इस दिन ‘वार 2’ का टीजर या कोई बड़ा प्रोमोशनल कंटेंट रिलीज हो।
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म ‘वार 2’ में पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं, जिन्होंने इससे पहले ब्लॉकबस्टर ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाई थी।
‘वार 2’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म होगी, जो 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े स्तर पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है।
ऋतिक के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 20 मई को ‘वार 2’ का पहला टीजर, जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक या कोई बड़ा प्रमोशनल इवेंट हो सकता है।








