बुलेट नहीं मिली तो बहू को बाल पकड़कर पीटा- स्त्रीधन छीनकर घर से निकाला

  • बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न
  • पीड़िता रूपिका तिवारी ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए
  • जेवरात और कपड़े छीनकर महिला को घर से बाहर निकाला गया

अम्बेडकरनगर। जिले में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और बर्बरता की हदें पार करते हुए घर से निकाल देने का गंभीर मामला सामने आया है। जैतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता रूपिका तिवारी ने महिला थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता का आरोप है कि दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर उसके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

पिछले वर्ष हुई थी शादी, शुरू से ही की गई बुलेट की मांग

रूपिका तिवारी, निवासी महमदपुर ओदर, थाना जैतपुर की शादी गत वर्ष 5 मई 2024 को आजमगढ़ जनपद के अहिरौली थानाक्षेत्र के मतलूपपुर गांव निवासी अनूप तिवारी के साथ हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी थी। पति अनूप तिवारी, जेठ डब्लू तिवारी, सास निर्मला तिवारी और जेठानी ने उसे बार-बार प्रताड़ित करना शुरू किया।

मारपीट के बाद निकाला घर से बाहर, स्त्रीधन भी छीना

रूपिका ने तहरीर में कहा है कि बीते 14 मई 2025 को विवाद उस समय चरम पर पहुंच गया जब बुलेट नहीं लाने पर ससुराल पक्ष ने उसे जमकर पीटा। आरोप है कि उसके बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटका गया और उसके सारे जेवरात व वस्त्र (स्त्रीधन) छीन लिए गए। इसके बाद उसे घर से बाहर कर दिया गया।

 

 

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading