
बिजनौर। सोमवार सुबह बिजनौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब IIT कानपुर से बीटेक कर चुकी छात्रा ललिता सिंह (27) ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। ललिता मॉर्निंग वॉक के लिए अपनी चाची की बेटी अक्षी के साथ घर से निकली थी और गंगा बैराज पर पहुंची।
घटना के दौरान ललिता ने अचानक बैराज की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद लगाई। छात्रा के कूदते ही आसपास हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक ललिता का कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार, ललिता IAS की तैयारी कर रही थीं और 13 अक्टूबर को उन्होंने UPPCS परीक्षा दी थी, जिसे पास नहीं कर पाई थीं। घटना की जानकारी लगते ही परिवार के लोग, जिनमें नानी जयावती भी शामिल हैं, गंगा किनारे पहुंच गए।
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ललिता और उनकी चचेरी बहन सुबह 6.05 बजे पुल पर पहुंचीं और बातचीत करते हुए टहल रही थीं। फुटेज में देखा गया कि ललिता सफेद जैकेट पहने रेलिंग के पास खड़ी होकर नदी में कुछ देख रही थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कूदने से पहले उन्होंने पानी का बहाव देखा। लगभग 10 मिनट बाद ललिता अचानक नदी में कूद गई।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है और नदी के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है।








