IMF ने पाकिस्तान को मिले बेलआउट पैकेज का किया बचाव

  • भारत की आपत्ति के बावजूद IMF ने बेलआउट पैकेज को बताया सही
  • पाकिस्तान को 2.4 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मंजूर
  • पैकेज में EFF और RSF जैसे दो मुख्य कॉम्पोनेंट शामिल

वॉशिंगटन। भारत की कड़ी आपत्ति के बावजूद इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने पाकिस्तान को हाल ही में दिए गए 2.4 बिलियन डॉलर के बेलआउट पैकेज का बचाव किया है। IMF का कहना है कि पाकिस्तान ने सभी जरूरी आर्थिक शर्तों को पूरा किया है, इसलिए यह सहायता उचित है।

IMF बोर्ड की यह मीटिंग 9 मई 2025 को हुई थी, जिसमें भारत ने हिस्सा नहीं लिया। भारत ने आशंका जताई थी कि पाकिस्तान इस वित्तीय सहायता का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कर सकता है और इस पैकेज पर दोबारा विचार की मांग की थी। हालांकि, IMF ने भारत की आपत्तियों को खारिज कर दिया।

IMF पैकेज में दो प्रमुख हिस्से शामिल

1. एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF)

  • 1.023 अरब डॉलर की दूसरी किश्त 14 मई 2025 को पाकिस्तान के स्टेट बैंक को मिली।

  • इससे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 10.3 अरब डॉलर हो गया।

  • यह रकम सितंबर 2024 में मंजूर किए गए 7 अरब डॉलर के कुल पैकेज का हिस्सा है, जिसे 37 महीनों में किश्तों में दिया जाना है।

  • अब तक कुल 2.123 अरब डॉलर रिलीज किए जा चुके हैं।

2. रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी (RSF)

  • इसके तहत 1.4 अरब डॉलर की मंजूरी 9 मई को दी गई है।

  • हालांकि, यह राशि अभी जारी नहीं हुई है।

  • इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन और स्थायी जल संसाधन परियोजनाओं को मजबूती देना है।

भारत की चिंता बनी हुई है

भारत ने स्पष्ट तौर पर इस सहायता पर सवाल उठाए हैं। भारत का कहना है कि पाकिस्तान को मिलने वाली वित्तीय मदद का दुरुपयोग हो सकता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर सतर्क रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें-10 ग्राम सोना ₹95,516 और चांदी ₹97,654 पर पहुंची

IMF ने फिलहाल भारत की इन आपत्तियों पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह जरूर कहा है कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार पूरी की गई हैं

Related Posts

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 1636 अंक टूटा

मुंबई। मुंबई में सोमवार (30 मार्च) को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 1636 अंक (2.22%) गिरकर 71,948 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 488…

Continue reading
10 ग्राम सोना ₹1.46 लाख के पार, चांदी ₹2.28 लाख पहुंची

नई दिल्ली। भारत में सोमवार (30 मार्च) को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, इस साल सोने…

Continue reading