रेलवे अनाउंसमेंट सिस्टम से गूंजे सुरक्षा संदेश, यात्रियों को दी गई अहम सलाह

  • राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत अभियान
  • अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी
  • ऑनलाइन टिकट, ई-वॉलेट और ट्रेवल ऐप्स के सुरक्षित उपयोग पर जोर

अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत मंगलवार को साइबर थाना अम्बेडकरनगर की टीम ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।

अकबरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में अभियान के दौरान साइबर थाना टीम ने यात्रियों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों की जानकारी दी। खास बात यह रही कि रेलवे अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से पूरे दिन साइबर सुरक्षा से जुड़े संदेशों का प्रसारण किया गया, ताकि यात्रियों तक यह जानकारी लगातार पहुंचे।

साइबर थाना टीम ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से संवाद कर उन्हें बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग, रिजर्वेशन, ई-वॉलेट और ट्रेवल ऐप्स का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए। यह भी बताया गया कि यात्रा के दौरान मोबाइल और लैपटॉप के उपयोग में कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

साइबर थाना टीम ने रेलवे प्रशासन को यह प्रस्ताव भी सौंपा कि साइबर सुरक्षा से जुड़े अनाउंसमेंट को नियमित रूप से प्रसारित किया जाए। इससे रोजाना आने-जाने वाले हज़ारों यात्रियों में सतत जागरूकता बनी रहेगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading