भाजपा बैठक में जनहित के मुद्दे उठे- प्रभारी मंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन

  • भाजपा की बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए गए
  • आलापुर की सड़क, फूड इंस्पेक्टर, एसडीएम जलालपुर पर जताई नाराजगी
  • अतिक्रमण से बेघर हुए लोगों के पुनर्वास की मांग

अंबेडकरनगर। बुधवार को जनपद आगमन पर जिला प्रभारी मंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण विभाग के मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में न्यू सर्किट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा जिला पदाधिकारियों ने शिरकत की और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों को विस्तार से रखा।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने आलापुर क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी सड़क की बदहाल स्थिति, फूड इंस्पेक्टर और रजिस्ट्रार की मनमानी, जलालपुर के उपजिलाधिकारी की कार्यशैली और व्यवहार पर असंतोष जताया। इसके साथ ही अतिक्रमण के नाम पर घर और दुकान गिराए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए बेघर हुए लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुनर्वास की मांग की गई।

किसानों को विद्युत विजिलेंस द्वारा अनावश्यक परेशान किए जाने, गांवों में लगने वाली चौपालों में भ्रष्टाचार, और जलालपुर विकासखंड की धमरुआ ग्राम सभा में आशा बहू की नियुक्ति में धांधली जैसे मुद्दे भी बैठक में प्रमुखता से उठाए गए।

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिकता में निहित है और सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मिलकर अधिकारियों के समक्ष जनहित के मुद्दे रखें, जिससे शीघ्र समाधान संभव हो सके।

मंत्री ने यह भी अपील की कि कार्यकर्ता व्यक्तिगत विवादों में पक्षकार बनने से बचें और आपसी संवाद से समाधान निकालने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का काम करते हैं, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को सजग और संयमित रहना चाहिए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading