पराली जलाने के मामलों में तेजी

अंबेडकरनगर। धान की कटाई लगभग समाप्ति की ओर है और किसान गेहूं की बुवाई के लिए खेत खाली करने में तेजी दिखा रहे हैं। इसी जल्दबाजी में कई किसान पराली नष्ट करने का सरल तरीका अपनाते हुए खेतों में आग लगा रहे हैं। 23 नवंबर तक जिले में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं और अब तक 52 किसानों पर कार्रवाई करते हुए कुल दो लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा एक किसान पर मुकदमा दर्ज कर 55 हजार रुपये की वसूली भी की गई है।

पिछले वर्ष भी बढ़ी थीं घटनाएं, इस बार रफ्तार ज्यादा

गत वर्ष कुल 128 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें 89 पराली जलाने और 39 कूड़ा-करकट जलाने के मामले थे। उस दौरान भी किसानों से जुर्माना वसूला गया था। इस वर्ष धान कटाई जल्द समाप्त होने के कारण पराली जलाने की घटनाएं अपेक्षाकृत तेजी से सामने आ रही हैं।

कृषि विभाग के अनुसार, पराली जलाने के बावजूद लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए, लेकिन कई किसान जोखिम उठाकर खेतों में आग लगा रहे हैं।

पराली जलाने से पर्यावरण पर गंभीर असर

पराली दूधाने से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता है, जिससे वातावरण में धुएं की मात्रा बढ़कर मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार पराली जलाए जाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में भी गिरावट आती है।

कृषि अपशिष्ट जलाने के मामलों को सर्वोच्च न्यायालय पहले ही गंभीर मान चुका है, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। जनपद, तहसील और ब्लॉक स्तर पर गठित टीमों को किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *