- क्या है ऑपरेशन सिंदूर? भारतीय सेना की ताजा कार्रवाई के पीछे की वजह
- पाकिस्तान पर हमला- भारतीय सेना की रणनीति और वैश्विक प्रतिक्रिया
- चीन का पाकिस्तान को समर्थन- क्या है ग्लोबल टाइम्स की विवादित रिपोर्ट
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके (पाक-अधिकृत कश्मीर) के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सरकार और सेना सहम गई है। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई ने एक बार फिर दुनिया को भारत की सैन्य शक्ति का एहसास करा दिया।
चीन ने फैलाया फर्जी नैरेटिव
पाकिस्तान के साथ “दोस्ती” का दावा करने वाले चीन ने भारत की इस कार्रवाई को लेकर गलत सूचना फैलाने की कोशिश की। चीन की सरकारी मीडिया संस्था ग्लोबल टाइम्स ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में पुरानी तस्वीरें दिखाकर झूठी रिपोर्ट प्रकाशित की। इस पर भारतीय दूतावास ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रिय ग्लोबल टाइम्स, हम आपको सलाह देंगे कि गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों की जांच कर लें। पाकिस्तान समर्थक हैंडल्स द्वारा फैलाए जा रहे निराधार दावे जनता को गुमराह करने की कोशिश है। मीडिया संगठनों का यह व्यवहार पत्रकारिता नैतिकता के खिलाफ है।”
पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान में 5 स्थानों पर हमला किया है। उन्होंने लिखा,“पाकिस्तान को भारत के इस युद्धक कृत्य का मजबूती से जवाब देने का पूरा अधिकार है। हमारा पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और दुश्मन को उसके नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होने देंगे।” हालांकि, पाकिस्तानी प्रशासन और सेना द्वारा अभी तक भारतीय हमले से हुए नुकसान का कोई स्पष्ट ब्यौरा नहीं दिया गया है।
दुनिया की प्रतिक्रिया
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस ऑपरेशन पर नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश देती है।








