INLD और JJP के बीच ओपी चौटाला की विरासत पर सियासी जंग

  • अभय चौटाला ने कहा– “जजपा को नहीं लगाने देंगे ओपी चौटाला का पोस्टर”
  •  INLD नेताओं ने JJP पर राजनीतिक लाभ उठाने का लगाया आरोप
  • विरासत की सियासी लड़ाई में अब व्यक्तिगत हमलों की भाषा भी शामिल

सिरसा। हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार के भीतर विरासत की जंग अब खुलकर सामने आ चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की फोटो को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और जननायक जनता पार्टी (JJP) आमने-सामने हैं। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी कर रहे हैं।

इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने हाल ही में कड़ी भाषा में कहा कि जजपा को ओपी चौटाला की फोटो अपने पोस्टरों पर लगाने का कोई हक नहीं है। अभय चौटाला ने तीखा बयान देते हुए कहा कि यदि जजपा ने ऐसा किया तो वे खुद “जूते से जवाब” देंगे।

इस पर जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला ने भी पलटवार किया। सिरसा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “जब तक ओपी चौटाला इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और जीवित थे, हमने (JJP) उनके नाम या फोटो का इस्तेमाल कभी नहीं किया।” अजय ने इनेलो नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विचारधाराएं भले अलग हों, पर हमने हमेशा सम्मान रखा है। उन्होंने अभय चौटाला के बयान को “अभद्र और अस्वीकार्य” बताया।

अजय बोले, “हमारे खून में गाली-गलौज नहीं है, न हमने ऐसा अपने बड़ों से सीखा। हमने राजनीति में अपनी राह खुद बनाई।”

ये भी पढ़ें-मलाड प्रॉपर्टी विवाद- मिथुन चक्रवर्ती को BMC का लीगल नोटिस

वहीं अभय चौटाला ने अपने पुराने बयान में तंज कसते हुए कहा था, “मेरे पांव में 13 नंबर का जूता आता है। अगर किसी और का इससे बड़ा है तो बता दो।”

इस पूरे विवाद की जड़ है जजपा द्वारा ओपी चौटाला की फोटो अपने पोस्टरों पर लगाने की घोषणा।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading