राजस्थान के सबसे ऊंचे गांव उतरज में पहली बार ट्रैक्टर पहुंचा

  • राजस्थान के सबसे ऊंचे गांव उतरज में पहली बार ट्रैक्टर आया
  • ट्रैक्टर के पार्ट्स को कंधों पर उठाकर 3 किमी पैदल ले जाया गया
  • 60 परिवारों ने मिलकर खरीदा, खेती में मिलेगी मदद

माउंट आबू। राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू के पास स्थित सबसे ऊंचे गांव उतरज में पहली बार ट्रैक्टर पहुंचा है। समुद्रतल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस गांव तक कोई सड़क नहीं है, इसलिए ट्रैक्टर के पार्ट्स को कंधों पर उठाकर करीब तीन किलोमीटर पैदल ले जाकर असेंबल किया गया।

गांव के 60 परिवारों ने मिलकर करीब 7 लाख रुपये की लागत से ट्रैक्टर खरीदा है, जिससे अब करीब 400 बीघा जमीन पर मशीनों से खेती हो सकेगी।

ट्रैक्टर आने से लहसुन, गेहूं, मटर, पत्ता गोभी, फूलगोभी, आलू जैसी फसलों की खेती में मदद मिलेगी। इससे पहले यहां खेती बैलों से होती थी, जिससे अधिक मेहनत लगती थी।

ट्रैक्टर चलाने के लिए पास के गांव के युवक को बुलाया जाएगा, जो गांव वालों को प्रशिक्षण देगा। डीजल भी पैदल गुरुशिखर से नीचे लाना होगा।

गांव में ट्रैक्टर के आगमन पर ढोल-नगाड़े बजाए गए और मुहूर्त समारोह आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें-पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार

यह पहल गांव के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है, जिससे उनकी मेहनत और समय दोनों बचेंगे।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading