तुर्किए के पाकिस्तान समर्थन पर भारत की सख्ती

मुंबई। अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के लिए तुर्किए की कंपनी सेलेबी के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है। यह कदम 15 मई को भारत के सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो (BCAS) द्वारा सेलेबी का सिक्योरिटी क्लीयरेंस रद्द करने के बाद उठाया गया।

 क्यों टूटी साझेदारी?

BCAS ने अपने आदेश में कहा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।”
यह फैसला भारत-पाक तनाव और हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लिया गया, जिसमें भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। तुर्किए और अजरबैजान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए पाकिस्तान का समर्थन किया था। तुर्किए के ड्रोन का भी पाकिस्तान द्वारा संघर्ष में उपयोग किया गया था।

कर्मचारियों पर असर नहीं: अडाणी

अडाणी समूह ने कहा कि सेलेबी के मौजूदा सभी कर्मचारी नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों में मौजूदा शर्तों पर शामिल किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग संचालन में कोई रुकावट नहीं आएगी।

 दिल्ली एयरपोर्ट ने भी खत्म किया अनुबंध

इससे पहले दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने भी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो संचालन के लिए सेलेबी के साथ संबंध खत्म कर दिए थे। कारण – राष्ट्रीय सुरक्षा।

 कौन है सेलेबी?

  • स्थापना: 1958, तुर्किए

  • सेवाएं: ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो, वेयरहाउस मैनेजमेंट, लाउंज, एयरक्राफ्ट क्लीनिंग

  • ग्लोबल मौजूदगी: 70 स्टेशन

  • भारत में परिचालन: दिल्ली, कोचीन, बैंगलोर, हैदराबाद, चेन्नई, गोवा समेत 9 एयरपोर्ट्स

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading