पूर्वाचल एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होगा औद्योगिक गलियारा

  • यूपीडा ने तेज की औद्योगिक गलियारा परियोजना की प्रक्रिया
  • अंबेडकरनगर में बनेगा लॉजिस्टिक और विनिर्माण क्लस्टर
  • निवेशकों से 5 अगस्त तक मांगे गए हैं ईओआई

अम्बेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी संस्था यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट अथॉरिटी) ने औद्योगिक गलियारे की स्थापना की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत जनपद अंबेडकरनगर को भी शामिल किया गया है।

27 जिलों में 27 लॉजिस्टिक व विनिर्माण क्लस्टर
यूपीडा द्वारा राज्य के 26 जिलों में कुल 27 एकीकृत विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एवं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे अंबेडकरनगर जिले में भी एक औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना की जा रही है, जिसमें माल प्रबंधन, विनिर्माण इकाइयां, गोदाम तथा एलीड सेक्टर की इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निवेश के लिए आमंत्रित किए गए ईओआई
यूपीडा ने इस परियोजना के अंतर्गत इच्छुक निवेशकों, डेवलपर्स और औद्योगिक समूहों से ऑनलाइन रूचिपत्र (Expression of Interest) आमंत्रित किए हैं। यह प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 तक पूरी की जानी है। निवेशकों को गूगल लिंक के माध्यम से ईओआई जमा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके तहत उन्हें अनुकूलित औद्योगिक भूखंड, स्व-उपयोग के लिए थोक भूमि या पीपीपी मॉडल पर औद्योगिक पार्कों की स्थापना के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे।

डीएम अनुपम शुक्ल ने किया जिले के लिए औद्योगिक अवसरों का उल्लेख

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने इस योजना को अंबेडकरनगर के आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा, “पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की भौगोलिक स्थिति ने जिले को औद्योगिक निवेश के लिए अत्यंत उपयुक्त बना दिया है। यूपीडा द्वारा प्रस्तावित क्लस्टर से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading